पटना , मार्च 19 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मध्य प्रदेश के इंदौर में इलेक्ट्रीक कार के चार्जिंग प्वाइंट में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग से बिहार के किशनगंज जिले के रहनेवाले छह लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। उन्होंने मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि मध्य प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके गॉव तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित