पटना , फरवरी 06 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी को अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने के लिये बधाई और शुभकामनायें दी हैं ।
वैभव सूर्यवंशी ने आज इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्वकप फाइनल में 175 रनों की शानदार पारी खेली है, जिसके बाद मुख्यमंत्री श्री कुमार ने वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने एक्स पर लिखा, आज अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच में बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं।
श्री कुमार ने वैभव सूर्यवंशी को शुभकामनायें दी और कहा कि वह भविष्य में भारतीय टीम के लिए नये कीर्तिमान बनाते हुए देश का नाम रौशन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित