पटना , मार्च 24 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चौथी बार जनतादल यूनाइटेड (जदयू) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बधाई और शुभकामनायें प्रेषित की हैं।

श्री कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार जदयू के सर्वमान्य नेता हैं। उन्होंने अपने खून-पसीने से पार्टी को सींचा है और उनके नेतृत्व में ही पार्टी ने शून्य से शिखर तक का ऐतिहासिक सफर तय किया है। सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की जिस मजबूत धारा को उन्होंने स्थापित किया है, वह आज पूरे देश के लिए एक मिसाल बन गया है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में श्री कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में पार्टी बिहार सहित पूरे देश में सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित