भागलपुर , अप्रैल 12 --

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने रविवार को कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने अपने पद से अभी इस्तीफा भी नही दिया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नया मुख्यमंत्री बनाने की प्रक्रिया में जुट गई है।

श्री यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के इस्तीफे से पहले ही भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि श्री सिंह दिल्ली से पर्ची ले कर आयेंगे, जिसे विधायकों से सामने खोला जायेगा।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि यह सभी को मालूम है कि नीतीश कुमार को जबरन मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा है। इस बार भाजपा ने श्री कुमार को पूरी तरह से अपने चक्रव्यूह में फंसा लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित