पटना, सितम्बर 12 -- ्रिस्तरीय पंचायत संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास 7, सर्कुलर रोड, पटना पर मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बिहार में पंचायत चुनाव ससमय कराने सहित पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर उन्हें एक अनुरोध पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने नीतीश कुमार से आग्रह किया कि बिहार में पंचायत चुनाव निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपन्न कराने को लेकर वे आवश्यक एवं सकारात्मक पहल करें, जिससे राज्य में पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाया जा सके।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में शीघ्र एवं ससमय पंचायत चुनाव कराने, परिसीमन के नाम पर लिए गए कैबिनेट के फैसले पर पुनर्विचार करने तथा अनुरोध पत्र में उल्लिखित अन्य मांगों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समय पर पंचायत चुनाव होने से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों और लोगों की भागीदारी की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि नीतीश कुमार इस विषय की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक पहल करेंगे तथा पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीण जनता से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में पार्टी के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, विधान परिषद में पार्टी के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव लोक प्रकाश सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित