पटना , जुलाई 02 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार पटना स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव से मुलाकात कर उनके सेहत की जानकारी ली।
श्री कुमार ने अस्पताल पहुंचने के बाद उपस्थित चिकित्सकों से श्री यादव के सेहत के बारे में पूछा और उनके उपचार की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
श्री कुमार ने श्री यादव से मिलने के बाद उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना भी की।
इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी एवं बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित