पटना , अगस्त 31 -- िहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने सोमवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 वर्षों के अपने शासन में शोषित और वंचित तबकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने प्रदेशभर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के विधि-सम्मत त्वरित निष्पादन के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
कार्यक्रम के संचालन के लिये पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारीसुमित कुमार सिंह मौजूद थे।
इस दौरान पत्रकारों से से बातचीत करते हुए मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि l नीतीश कुमार ने समाज के सबसे अधिक वंचित तबकों को चिन्हित कर महादलित वर्ग का गठन किया, जिससे उनके लिए लक्षित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। आज इसका सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
मंत्री श्री कुमार ने कहा कि दलित- महादलित टोलों तक सड़क संपर्क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने के साथ ही सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित