पटना , अगस्त 11 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में एक खास रोडमैप बना कर प्रदेश में कृषि अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल दी थी।
श्री प्रसाद ने आज बयान जारी कर कहा है कि बिहार में कृषि निर्यात के क्षेत्र में हाल के वर्षों में सामने आई उल्लेखनीय प्रगति पूर्व मुख्यमंत्री श्री कुमार की ओर से तैयार किए गए कृषि रोड मैप की दूरदर्शी सोच और उसके लगातार क्रियान्वयन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनके बनाये कृषि रोड मैप ने बिहार की खेती को केवल उत्पादन तक सीमित रखने के बजाय किसानों को बेहतर बाजार, प्रसंस्करण और निर्यात से जोड़ने की मजबूत बुनियाद तैयार की हैजदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि देश का कृषि निर्यात पिछले दो वर्षों से लगभग 2.22 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर स्थिर है, लेकिन इसी अवधि में बिहार ने कृषि निर्यात के क्षेत्र में अभूतपूर्व छलांग लगाई है। डब्ल्यूटीओ और एपीडा के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में बिहार से करीब 17.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 144 करोड़ रुपये का कृषि निर्यात हुआ था, जो 2024-25 में बढ़कर 340.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,844 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह एक वर्ष में बिहार के कृषि निर्यात में लगभग 2,700 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। यह वृद्धि बताती है कि बिहार के कृषि उत्पाद अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित