पटना , जुलाई 05 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को नालंदा जिले के दोईया में शांतिमणि पेपर मिल के विस्तारीकरण परियोजना के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। श्री कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा शांतिमणि पेपर मिल के विस्तारित इकाई का उद्घाटन किया।उन्होंने मिल परिसर का भ्रमण कर उत्पादन प्रक्रिया एवं अत्याधुनिक मशीनों का भी बारीकी से निरीक्षण किया।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री सह जेडीयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, सांसद कौशलेंद्र कुमार, पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित