दिल्ली , मार्च 19 -- बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता नीतीश कुमार ने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को यहां राष्ट्रीय कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया।
श्री कुमार की ओर से चुनाव अधिकारी को दो सेटों में नामांकन पत्र सौंपे गये। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने श्री कुमार का नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े को सौंपा। इस मौके पर हालांकि श्री कुमार उपस्थित नहीं थे। श्री कुमार के नामांकन दाखिल करने के दौरान श्री झा, बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार, बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय सिंह ' गांधी ' तथा पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित