पटना, जनवरी 15 -- बिहार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को कहा कि 16 जनवरी से प्रारंभ होने वाली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ''समृद्धि यात्रा'' विकास के रोडमैप को धरातल पर उतारने के साथ विकसित बिहार की परिकल्पना को नया आयाम देने वाली सिद्ध होगी।

श्री कुशवाहा ने कहा कि इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अलग अलग जिलों में जायेंगे और पूरे बिहार का भ्रमण करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत संचालित विकास परियोजनाओं की समीक्षा के साथ सात निश्चय सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं मूल्यांकन करेंगे। इस क्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित