पटना , मार्च 22 -- बिहार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुशल नीतियों से बिहार ने अपना खोया हुआ गौरव पुनः प्राप्त किया है।

श्री कुशवाहा ने आज बयान जारी कर कहा कि वर्ष 2005 के बाद पिछले 21 वर्षों के सुशासन में मुख्यमंत्री श्री कुमार की कुशल नीतियों, बिहारवासियों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और राज्य को उन्नत बनाने की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण बिहार ने अपना खोया हुआ गौरव और सम्मान पुनःअर्जित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित