नयी दिल्ली , फरवरी 23 -- भारतीय विदेश सेवा की वरिष्ठ अधिकारी नीता भूषण को पोलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि भारतीय विदेश सेवा की 1994 बैच की अधिकारी नीता भूषण को पोलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

सुश्री भूषण अभी न्यूज़ीलैंड में भारत की उच्चायुक्त हैं।

मंत्रालय ने कहा है कि सुश्री भूषण जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित