चंडीगढ़ , जुलाई 23 -- कांग्रेस पार्टी, चंडीगढ़ के प्रदेश सचिव नरेंद्र चौधरी ने नीट परीक्षा विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देशभर में छात्र परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ न्याय की मांग कर रहे हैं और विपक्ष द्वारा उनकी आवाज उठाना पूरी तरह लोकतांत्रिक है।

नरेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के लिए सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित