रायबरेली , जून 21 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट यूजी-2026 परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिले में परीक्षा के लिए कुल छह केंद्र बनाए गए थे।
सिटी कोऑर्डिनेटर संजय कुमार श्रीवास्तव की आज रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार रायबरेली के सिटी कोड 4453 के अंतर्गत कुल 2,718 अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवंटित किया गया था। इनमें से 2,526 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 192 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 92.9 प्रतिशत दर्ज की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं सुचारु रहीं तथा परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।
सिटी कोऑर्डिनेटर संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा का संचालन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया और पूरे जिले में परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित