प्रयागराज, जून 21 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी आज नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा देने के लिए 47 केंद्रों पर लगभग 23 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे परीक्षा,एक पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी नीट की परीक्षा,वही इस परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए की गई है व्यापक तैयारी,कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की जाएगी नीट की परीक्षा, पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में पेपर सेंटर तक पहुंचाया जाएगा। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, परीक्षार्थियों को अच्छे तरीके से जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित