नागपुर , जून 20 -- नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले 37 दिनों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 12 अभ्यर्थियों द्वारा कथित रूप से आत्महत्या किये जाने के मामलों ने प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कथित प्रश्नपत्र लीक विवाद के बाद तीन मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा रद्द कर दी थी। अब 21 जून को पुनर्परीक्षा निर्धारित की गयी है। रिपोर्टों के अनुसार आत्महत्या करने वाले सभी छात्र पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले थे।
ये घटनाएं राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तराखंड और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों में सामने आयी हैं। कई मामलों में परिजनों ने परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा देने की अनिश्चितता को तनाव का कारण बताया है, हालांकि प्रत्येक मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित