महासमुंद , जुलाई 23 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
नेहरू चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर संसद में चर्चा कराने तथा नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में जवाबदेही तय करनी चाहिए और संसद में इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा करानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित