मुंबई , जुलाई 22 -- शिवसेना (यूबीटी) नेता एवं विधायक आदित्य ठाकरे ने यहां ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी पार्क में शुक्रवार को एक विशाल, गैर-राजनीतिक शांति प्रदर्शन "वन नेशन, वन इमोशन" का ऐलान किया है।

यह आंदोलन दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कठोर कार्रवाई, युवा नेताओं की मनमानी हिरासत और हालिया प्रदर्शनों के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करने के लिए आहूत किया गया है। इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य पर्यावरणविद सोनम वांगचुक, छात्र नेता अभिजीत दीपके और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित