रांची , जुलाई 23 -- झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा है कि नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर देशभर के युवा सड़को पर आंदोलनरत है।
देश के भविष्य युवा छात्रों पर बेरहमी व बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज के खिलाफ अहंकारी ड्रामेबाज जुमलेबाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी/भाजपा शासन प्रशासन का घोर निंदा करता है और जेन-जी युवाओं का राजद की ओर से भरपूर समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे की मांग करते है।
श्री यादव ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो गया है नीट मेडिकल जेईई मेन गेट यूपीएसएससी जैसे परीक्षाओं में कमीशनखोरी के तहत निजी हाथों में परीक्षाएं कराना अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। शिक्षा व्यवस्था तार तार हो गया निम्न मध्यम वर्ग के होनहार बच्चों के साथ खिलवाड़ हो रहा है 10 वर्षों में लगभग 152 बार पेपर लीक देश के भविष्य के साथ मजाक बन गया है।
जेन-जी समस्त युवाओं के मांगो के साथ देश की जनता और राजद सहित विपक्षी राजनीतिक दलों का समर्थन है, देशहित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अब इस्तीफा देना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित