अलवर , मई 16 -- राजस्थान में विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने नीट परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि इस पेपर लीक मामले में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधिकारी शामिल हैं जिन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
श्री जूली ने आज यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि इनके लिए जो अधिकारी काम करता है उनको उच्च पदों पर नवाजा जाता है। नीट परीक्षा के लीक होने के मामले में जो एनटीए के प्रभारी थे, उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का विशेष सलाहकार नियुक्त किया गया, जबकि पश्चिम बंगाल में जो चुनाव अधिकारी थे उन्हें मुख्यमंत्री का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि इनके लोग उनके पक्ष में जो काम करते हैं तो उनको उच्च पदों पर नवाजा जाता है इनका तो पूरा खेल चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित