रांची , जुलाई 22 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कल (23 जुलाई) को नीट पेपर लीक के मामले में तीन सूत्री मांगों को लेकर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करेगी।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि नीट पेपर लिक के मामले में केंद्र सरकार द्वारा अपनाये जा रहे तनाशाही रवैये के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज एफआइआर वापस लेने, और नीट मामले पर सदन में चर्चा की मांग को लेकर रांची में प्रदेश भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

वहीं पूरे प्रदेश में जिला उपयुक्त कार्यालय के समक्ष धरना देकर इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन को छात्रों के हित में मजबूत किया जाएगा। देश का युवा और छात्र अपने अनिश्चित भविष्य को लेकर चिंतित है और जिस सरकार को छात्रों की आवाज सुनाई चाहिए वह उन्हें पुलिस से पिटवा रही है और उनसे अपराधियों और आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रही है।

पूरे देश की जनता ने देखा है की किस तरह से केंद्र सरकार की पुलिस ने छात्राओं को शर्मसार किया दिल्ली में जंतर मंतर पर हुए लाठीचार्ज, विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं के साथ किया गया व्यवहार यह साबित करता है कि केंद्र सरकार छात्रों के मुद्दों को सुनने को तैयार नहीं है लेकिन कांग्रेस इसके लिए सड़क से लेकर सदन तक पूरे देश में आंदोलन करने को तैयार है सरकार को छात्रों के सामने झुकना ही पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित