जयपुर , मई 11 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर कहा है कि अगर किसी ने बेईमानी की है तो कार्रवाई की जानी चाहिए।

श्री गहलोत ने नीट पेपर लीक को लेकर उठ रहे सवालों पर सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सुना है कि 30-40 लोगों को इन्होंने अवैध रूप से हिरासत में ले रखा है। अगर उन्होंने बेइमानी की है तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए, क्यों नहीं की जाती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित