रायगढ़ , जुलाई 24 -- छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर कहा है कि केंद्र सरकार इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठा रही है।
रायगढ़ में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की बैठक के दौरान पत्रकारों से चर्चा में आज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार छात्रों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा से जुड़े मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा परीक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के प्रयास जारी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित