नयी दिल्ली , जून 07 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट और सीबीएसई से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले में तथ्य सामने लाने वाले 18 वर्षीय सार्थक और उसके साथी निसर्ग की सराहना करते हुए कहा है कि देश की युवा शक्ति सत्ता और शासन से सवाल पूछने और सच उजागर करने का साहस रखती है।

श्री गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सार्थक मात्र 18 वर्ष का है, लेकिन उनकी सोच, साहस और सिद्धांत किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सार्थक और उसके साथी निसर्ग ने वह कर दिखाया जो देश के बड़े मीडिया संस्थान और खोजी पत्रकार भी नहीं कर पाए तथा सीबीएसई और सीओईएमपीटी की कथित मिलीभगत को देश के सामने रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित