कोटा , फरवरी 13 -- राजस्थान में कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा की मौत होने का मामला सामने आया है।

थाना अधिकारी बलदेव राम ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना की परिजनों को सूचना कर दी गई थी, जिसके बाद वे शुक्रवार को पहुंच गए। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाया गया।

उन्होंने बताया कि 18 वर्षीय छात्रा मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की निवासी थी। गुरुवार रात को 11 बजे उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अन्य छात्रायें अस्पताल लेकर गई। उसने देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस उसकी मौत के कारण की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित