मुंबई , जुलाई 21 -- नीट परीक्षा अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन को फिल्म जगत का समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। बॉलीवुड और मराठी फिल्म उद्योग से जुड़े कई प्रमुख कलाकारों ने छात्रों के आंदोलन के प्रति एकजुटता जतायी है।

अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया। रितेश देशमुख ने कहा कि देश के युवा भारतीय लोकतंत्र की धड़कन हैं और देश के भविष्य के वास्तविक निर्माता भी। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह बिना किसी भय के छात्रों की मांगों को सुने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित