पटना , मार्च 23 -- निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने पटना में अपने नये अत्याधुनिक शोरूम 'आइकन निसान' और वर्कशॉप का उद्घाटन किया।

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऑटो कंपनी ने पटना में अपने नये शोरूम के उद्घाटन के साथ बिहार में अपनी मौजूदगी पहले से बेहतर की है। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रगति के साथ ऑटो क्षेत्र में मांग बढ़ रही है और निसान ब्रांड के लिए प्रदेश में व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में लॉन्च की गई नई गाड़ी 'निसान ग्रेवाइट' के आने के बाद उन्हें मार्केट शेयर बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि निसान का यह प्रोडक्ट नये फीचर्स के भरपूर है और सुरक्षा के उच्च मानकों के हिसाब से बना है। उन्होंने कहा कि यह गाड़ी कीमतों के हिसाब से भी अपने प्रतिद्वंद्वी गाड़ियों से सस्ती है और ऐसी संभावना है कि बिहार के ग्राहकों को पसंद को पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र उनकी कंपनी बिहार में अपने शोर रूम और सर्विस नेटवर्क का विस्तार करेगी।

'आइकन निसान' शोरूम की मालकिन प्राज्या पांडेय ने कहा कि पटना में इस नए आउटलेट की शुरुआत के साथ बिहार में ग्राहकों की पहुंच बढ़ गयी है निसान ब्रांड की मौजूदगी का लाभ उन्हें मिलेगा। उन्होंने कहा कि जापान के मशहूर ब्रांड की 'सब्सिडियरी' निसान मोटर इंडिया का सहयोगी बनना उनके लिए गर्व की बात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित