नागोया(जापान) , अक्टूबर 19 -- भारत की मोना अग्रवाल ने सोमवार को एशियाई पैरा गेम्स की निशानेबाजी की आर 2 - महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं हमवतन अवनि लेखरा को रजत पदक मिला।

आज यहां हुए मुकाबले में मोना अग्रवाल (टॉप्स एथलीट) ने 250 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने नया एशियाई पैरा गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया (अवनि के 249.6 के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया)।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित