पटना , जुलाई 22 -- िहार जनता दल यूनाइटेड (जदयू)के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बुधवार को कहा स्वास्थ्य मंत्री निशांत के नेतृत्व में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, जनसुलभ और आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। श्री कुशवाहा ने कहा कि इसी क्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा आज स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत की उपस्थिति में कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ किया गया।
श्री कुशवाहा ने कहा कि इसके तहत राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों में 105 नए आईसीयू बेड, 70 वेंटिलेटर युक्त गहन चिकित्सा इकाइयों तथा 24x7 आपातकालीन सेवाओं की शुरुआत की गई है। इससे गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
जदयू अध्यक्ष ने कहा कि इसके साथ ही 25 अनुमंडलीय अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस सेवा का शुभारंभ किया गया है, जिससे किडनी रोगियों को इलाज के लिए दूर-दराज के बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। साथ ही, दवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नए मेडिसिन वेयरहाउस का भी शुभारंभ किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित