पटना , अप्रैल 28 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि निशांत कुमार के नेतृत्व में पार्टी का संगठन नई ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रहा है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रसाद ने आज संवाददाताओं से कहा कि हाल ही में चलाए गए सदस्यता अभियान के दौरान करीब एक करोड़ लोग पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार ने पार्टी में प्रवेश के बाद सत्ता की जगह संगठन को चुना है और यह जदयू के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता हैं।

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि निशांत कुमार अपनी सद्भाव यात्रा के लिए चंपारण जा रहे हैं, जहाँ वह संगठन से जुड़े मामलों पर कार्यकर्ताओं से विमर्श करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री निशांत धीरे धीरे सभी जिलों में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन में नई उर्जा का संचार करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित