पटना , जुलाई 03 -- बिहार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के दूरदर्शी विजन, दृढ़ संकल्प और जनहितैषी कार्यशैली के परिणामस्वरूप बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद श्री निशांत ने जिस सक्रियता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है, वह जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार के उनके संकल्प को प्रतिबिंबित करता है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सों एवं पैरामेडिकल कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री की ओर से दिए गए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 'कमांड एंड कंट्रोल सेंटर' से जोड़ने का निर्णय स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि इस विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद निशांत लगातार अस्पतालों में जा रहे हैं और मरीजों से मिल कर उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित