समस्तीपुर , मई 27 -- मस्तीपुर जिले मे आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के हुए संगठनात्मक चुनाव मे पार्टी के युवा नेता निशांत कुशवाहा जिलाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुने गए।

रालोमो के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत कुमार पंकज ने यहां पत्रकारों को बताया कि समस्तीपुर जिलाध्यक्ष के पद लिए आज चुनाव कराया गया, जिसमें सिर्फ निशांत कुशवाहा का नामांकन पत्र वैध पाया गया।

श्री पंकज ने बताया कि पार्टी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक सह छात्र रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष विराट कुशवाहा ने नीशांत कुशवाहा को जिलाध्यक्ष घोषित करते हुए प्रमाण पत्र सौंपा है।

श्री पंकज ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पूरे बिहार में चरणबद्ध तरीके से सांगठनिक चुनाव कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित