पटना , मई 03 -- नता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने रविवार कहा कि निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा से बिहार की जनता की उम्मीदें बढ़ गई हैं। श्री प्रसाद ने कहा कि आज चंपारण सत्याग्रह की पावनभूमि से सद्भाव यात्रा की शुरुआत करके निशांत कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पिछले दो दशकों तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार के कार्यों, उपलब्धियों एवं पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।

श्री प्रसाद ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं और अब पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए श्री निशांत कुमार राज्य के विभिन्न हिस्सों में अनेक चरणों में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे ।उन्होंने कहा कि सद्भाव यात्रा को अभूतपूर्व सफलता मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित