पटना , मई 03 -- अपनी सद्भाव यात्रा पर निकले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता निशांत कुमार का पटना से पश्चिमी चंपारण पहुँचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

निशांत कुमार ने वहां पहुँचने के बाद बेतिया के हरिवाटिका चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इससे पहले सद्भाव यात्रा के तहत पश्चिमी चंपारण की ओर प्रस्थान के क्रम में जदयू नेता का सारण के सोनपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर के कांटी, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला।

यात्रा के दौरान अलग-अलग स्वागत स्थलों पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखने को मिला। कई स्थानों पर निशांत के ऊपर पुष्पवर्षा के साथ फूल-मालाओं एवं ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया तथा उनके समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए। इस दौरान स्वागत स्थलों पर महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित