रायपुर , मार्च 30 -- त्तीसगढ के रायपुर जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023, लोकसभा निर्वाचन-2024 एवं उप विधानसभा निर्वाचन-2024 के दौरान निर्वाचन कार्य हेतु अधिग्रहित वाहनों के किराया भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 8 अप्रैल 2026 कर दी गई है।

पूर्व में यह तिथि 30 मार्च 2026 निर्धारित थी। जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 45 तिल्दा, 47 धरसीवा, 48 रायपुर ग्रामीण, 49 रायपुर नगर पश्चिम, 50 रायपुर नगर उत्तर, 51 रायपुर नगर दक्षिण, 52 आरंग एवं 53 अभनपुर में निर्वाचन कार्य के लिए अधिग्रहित स्कूल बसें, विश्वविद्यालय की बसें तथा छोटी वाहन (स्कार्पियो, इनोवा आदि) शामिल हैं।

जिन वाहन स्वामियों एवं चालकों को अब तक किराया भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है, वे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय रायपुर के कक्ष क्रमांक 9 में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित