जयपुर, फरवरी 13 -- राजस्थान में निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन अब 14 फरवरी के स्थान पर 21 फरवरी को किया जाएगा।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की तिथि में यह संशोधन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित