देहरादून , मार्च 26 -- उत्तराखंड सरकार के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (बीओसीडब्ल्यू) और सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के बीच देहरादून में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य राज्य के निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण को अधिक सरल, सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाना है।
सचिव, यूकेबीओसीडब्ल्यू पी.सी. दुमका की उपस्थिति में आधिकारिक दस्तावेजों पर विपिन कुमार डिप्टी लेबर कमिश्नर एवं अश्वनी कुमार स्टेट हेड, सीएससी एसपीवी ने हस्ताक्षर किए। इस एमओयू के बाद अब उत्तराखंड के निर्माण श्रमिक अपने नजदीकी सीएससी पर जाकर आसानी से पंजीकरण और नवीनीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण प्रक्रिया आसान होने से पात्र श्रमिकों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलेगा।
इस एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान विभाग एवं सीएससी के अधिकारी उपस्थित रहे। जिनमें दुर्गा सीनियर आईटी ऑफिसर, संदीप कुमार शर्मा स्टेट मैनेजर एवं भूपेंद्र कुमार (मैनेजर प्रमुख रूप से शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित