सुपौल , सितंबर 30 -- बिहार में सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को विद्युत स्पर्शाघात से एक मजदूर की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महादेवपट्टी गांव के वार्ड संख्या तीन में मोहम्मद आजाद के निर्माणाधीन मकान की छत की ढलाई के लिए कुछ मजदूर सेंट्रिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान चंदन नामक मजदूर विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया।

घटना के बाद अन्य मजदूरों ने उसे तत्काल प्रतापगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित