छपरा , अगस्त 25 -- बिहार में सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान का शेंटरिंग खोल रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दाउदपुर थाना क्षेत्र के लेजुआर गांव निवासी सुरेंद्र राम(52) कोपा थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान के छत की शटरिंग को खोल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे उच्च क्षमता वाले विधुत तार की सम्पर्क में आने से वह छत से नीचे गिर गया। आसपास के लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित