बुलंदशहर , जून 07 -- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक निर्माणाधीन भवन का लेंटर भरभराकर गिर जाने से चार मजदूर मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों तथा राहत दल की तत्परता से सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पार्क के निकट एक निर्माणाधीन मकान में लेंटर डाला गया था। इसी दौरान अचानक लेंटर ढह गया और वहां कार्य कर रहे चार मजदूर मलबे में दब गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित