अलवर , जून 16 -- राजस्थान में खैरथल- तिजारा जिले में औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में सोमवार को हुए हादसे में मंगलवार को दो और बच्चों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
प्राप्त जानकारके अनुसार सोमवार को भिवाड़ी के हाईटेक बिल्डर द्वारा निर्माणाधीन जैक्वार एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में अचानक पानी से भरे टैंक की दीवार ढह गई और देखते ही देखते वहां खेल रहे बच्चे मलबे में दब गए। मौके पर मीना (चार) की मौत हो गई। आठ वर्षीय ज्योति और 12 वर्षीय शिवम क़ो इलाज के लिए गंभीर हालत में दिल्ली एम्स रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान सुबह दोनों की मौत हो गई। दोनों सगे भाई बहन थे।
पुलिस अधिकारी प्रदीप नेहरा ने बताया कि एक बच्चे की मौत सोमवार क़ो हुई थी और दो की मंगलवार सुबह मौत हो गई। दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका भिवाड़ी के निजी अस्पताल में इलाज किया रहा है। फैक्ट्री में काम करने वाली सभी लोग उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित