पटना , नवंबर 01 -- बिहार में दो निर्दलीय विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) बंशीधर बृजवासी और राहुल राज के भाजपा में शामिल होने को जन सुराज ने असंवैधानिक करार देते हुए इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की घोषणा की है।

पार्टी ने दोनों की विधान परिषद सदस्यता रद्द करने की मांग करते हुए विधान परिषद के सभापति के समक्ष याचिका दायर करने और जरूरत पड़ने पर उच्च न्यायालय जाने की बात कही है।

जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने रविवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा धनबल, सत्ता बल और प्रभाव का इस्तेमाल कर चुनावी जनादेश को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर को बिहार विधान परिषद की चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव परिणाम घोषित हुए थे। इनमें भाजपा को दो, निर्दलीय उम्मीदवारों को दो, राजद को दो, जदयू को एक और जन सुराज को एक सीट मिली थी। चुनाव परिणाम आने के 72 घंटे के भीतर ही दो निर्दलीय निर्वाचित सदस्यों को भाजपा में शामिल करा लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित