पेरिस , अक्टूबर 21 -- भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने दूसरे गेम में मिली हार से उबरते हुए, बुधवार को फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में थाईलैंड की विश्व नंबर 26 सुपानिदा काटेथोंग को हराया और अगले दौर में प्रवेश किया।
पूर्व विश्व चैंपियन और विश्व नंबर 1 खिलाड़ी सिंधु ने कोर्ट पर एक घंटा चार मिनट बिताए और कड़े मुकाबले के बाद 21-14, 8-21, 23-21 से जीत हासिल की।
सिंधु ने शुरुआत में ही बढ़त बनाते हुए पहला गेम 21-14 से अपने नाम किया, लेकिन दूसरे गेम में काटेथोंग ने जोरदार वापसी की। उन्होंने रैलियों पर अपना दबदबा बनाया और 21-8 से जीत दर्ज कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित