गोपालगंज , अक्टूबर 29 -- गोपालगंज में बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी दो नवंबर को जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा।

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय के तत्वावधान में यह मेला कमला राय कॉलेज के विज्ञान संकाय मैदान में आयोजित होगा।

मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नियोजकों को आमंत्रित किया जा रहा है।

अब तक 15 से अधिक निजी नियोजकों ने इसमें शामिल होने की सहमति दी है। मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उनके कौशल और योग्यता के अनुरूप करियर संबंधी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित