भरतपुर , मई 09 -- राजस्थान में धौलपुर के जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने फिटनेस विहीन और नियमों का उल्लंघन करने वाली निजी स्कूलों की बाल वाहिनी बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार बसों को सीज किया जबकि दो अन्य बाल वाहिनियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
परिवहन विभाग ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को केवल उन्हीं स्कूल वाहनों से भेजें जिनकी फिटनेस और सुरक्षा मानक पूरे हों।
विभागीय सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कई निजी स्कूल अपने वाहनों की नियमित फिटनेस नहीं करा रहे थे और यातायात नियमों का लगातार उल्लंघन कर रहे थे। विभाग ने पहले ही स्कूल संचालकों को आवश्यक दस्तावेज दुरुस्त कराने के निर्देश दिये थे। इसके बावजूद लापरवाही जारी रहने पर विभागीय दल विद्यालयों में पहुंचा और बसों के भौतिक सत्यापन किया। इसके तहत कई स्कूल बसों की स्थिति खराब मिली। कई वाहनों के पास फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं थे। परमिट संबंधी कमियां सामने आई। कई विद्यालयों की बसों में गंभीर खामियां पाई गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित