पुणे , अप्रैल 21 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार को नियमित स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा परीक्षणों के लिए पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि श्री पवार की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी जांचें की जा रही हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी स्थिति की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाल की स्वास्थ्य समस्याओं और उनकी आयु को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अस्पताल में भर्ती होने के कारण श्री पवार के निर्धारित राजनीतिक कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। वह बारामती में होने वाली समापन चुनाव रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित