नयी दिल्ली , दिसंबर 19 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को यहां भाजपा मुखालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की और विभिन्न विषयों पर उनसे विस्तृत चर्चा की।

बैठक से पहले सभी राष्ट्रीय महामंत्रियों ने श्री नवीन का स्वागत एवं अभिनंदन किया और उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित