हैदराबाद , जून 28 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को हैदराबाद के एग्ज़िबिशन ग्राउंड्स में 'विजय संकल्प सम्मेलन' के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं शासन पर लिखित दो किताबों का विमाेचन किया।
इन किताबों को वरिष्ठ भाजपा नेता और तेलंगाना राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष वकुलाभरणम कृष्ण मोहन राव ने लिखा है।
इन किताबों में "श्री नरेंद्र मोदी: द ग्रेट लीडर हू एलिवेटेड इंडिया ऑन द ग्लोबल स्टेज" और "फ्रॉम अंत्योदय टू विकसित भारत" है। ये किताबें प्रधानमंत्री श्री मोदी के वैश्विक नेतृत्व, गवर्नेंस में सुधार, प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं और पिछले 12 वर्षों में भारत की विकास यात्रा का विस्तृत विश्लेषण करती हैं।
श्री नबीन ने लेखक को मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं पर व्यापक और अच्छी तरह से शोध की गई किताबें लिखने के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि ये किताबें छात्रों, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं, जन प्रतिनिधियों, सिविल सेवा की तैयारी करने वालों और आम जनता के लिए उपयोगी होंगी।
किताब के लेखक श्री वकुलाभरणम कृष्ण मोहन राव ने कहा कि ये किताबें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए बड़े बदलावों का सही और व्यापक विवरण देने के साथ-साथ 'विकसित भारत-2047' के विज़न को सामने लाने के लिए लिखी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित