नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन सेवा समर्पण और सशक्तिकरण की नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगा: संजय सरावगी‎पटना , जनवरी 20 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बधाई और शुभकामनाएँ दी और कहा कि श्री नबीन के नेतृत्व में संगठन सेवा, समर्पण और सशक्तिकरण की नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगा।

श्री सरावगी ने दिल्ली में श्री नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद सम्मान स्वरूप उन्हें बिहार की पहचान मखाने की माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें राम दरबार की आकृति वाला मोमेंटों भी भेंट किया।

‎‎बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने को एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह पल केवल संगठन के लिए ही नहीं, बल्कि समूचे बिहार और देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए गर्व, उत्साह और प्रेरणा से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह दायित्व करोड़ों कार्यकर्ताओं की आशाओं, अपेक्षाओं और संकल्प का प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित